1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शशि कपूर की मौत पर सोनिया गांधी ने इस तरह जाहिर किया शोक

शशि कपूर की मौत पर सोनिया गांधी ने इस तरह जाहिर किया शोक

 Published : Dec 05, 2017 09:38 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 09:38 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जानेमाने अभिनेता-निर्माता शशि कपूर के निधन पर दुख जताया और उन्हें 'शानदार अभिनेता बताया'।

शशि कपूर- India TV Hindi
शशि कपूर Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जानेमाने अभिनेता-निर्माता शशि कपूर के निधन पर दुख जताया और उन्हें 'शानदार अभिनेता बताया'। सोनिया ने कहा, "वह शानदार अभिनेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीक से हटकर समानांतर सिनेमा के लिए सफल योगदान दिया।"

उन्होंने कहा, "वह हमेशा लोगों को याद रहेंगे और उनके निधन से सिनेमा जगत में आए खालीपन को भरना मुश्किल होगा।" इस अपूरणीय क्षति के लिए उनके परिवार और प्रशंसकों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए सोनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

70 और 80 के दशक के रोमांटिक स्क्रीन आइकन दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन