मुंबई: पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) करीब 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई थी, लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि शिल्पा किस फिल्म से कमबैक करेंगी और यह मूवी कब रिलीज होगी।
शिल्पा शेट्टी 'निकम्मा' (Nikamma) फिल्म से फिर से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें डायरेक्टर साबिर खान मूवी का क्लैपबोर्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
इसमें शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दस्सानी भी नज़र आ रहे हैं। शिल्पा 'अव्नी' नाम की लड़की का रोल निभाने वाली हैं, जबकि अभिमन्यु फिल्म में लीड एक्टर हैं। इनके अलावा मूवी में जानी-मानी सिंगर शिरले सेतिया भी नज़र आएंगी।
'निकम्मा' को सोनी पिक्चर्स और सब्बीर खान फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल यानि 2020 में गर्मियों में रिलीज होगी।
बता दें कि शिल्पा ने खुद कुछ दिनों पहले फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर उन्होंने ज्यादा डीटेल्स नहीं दी थी।
शिल्पा 'सुपर डांसर' से लेकर 'नच बलिए' जैसे रिएलिटी शो में बतौर जज नज़र आ चुकी हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
Also Read:
लता मंगेशकर और आमिर खान ने महाराष्ट्र बाढ़ राहत कोष में किया इतने लाख का दान
क्या आप जानते हैं 'झांझरिया' गाने के लिए करिश्मा कपूर को बदलने पड़े थे 30 कपड़े
Latest Bollywood News
Related Video