A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

इस बार शिल्पा शेट्टी ने क्रूज पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shilpa shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) ने इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए यूरोप गई हुई हैं। वेकेशन पर शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा और विहान भी गए हुए हैं। वेकेशन पर मस्ती करते हुए शिल्पा सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार शिल्पा शेट्टी ने क्रूज पर मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी ने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह क्रूज पर हवा का मजा लेती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ये मेरा मैर्लिन मोनरो मोमेंट है। हालांकि ये असल में हवा नहीं है लेकिन आप इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखना। 

वीडियो के आखिरी में हवा की वजह से शिल्पा की ड्रेस ऊपर होने लगती है। जिसे वह संभालती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें शिल्पा ने बॉलीवुड में कमबैक का फैसला ले लिया है और वह रमेश तौरानी की फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी के साथ इस फिल्म में यामी गौतम और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम डिसाइड नहीं हुआ है।

शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई हैं। वह 'दोस्ताना', 'लाइफ इन ए मैट्रो' और 'अपने' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Also Read:

ऋषि कपूर ने कैंसर को लेकर की खुलकर बात, बताया- बीमारी के दौरान रणबीर कपूर ने कैसे थामा पिता का हाथ

राहुल बोस ने होटल में ऑर्डर किए सिर्फ 2 केले, लेकिन बिल देख उड़ गए होश

Latest Bollywood News