1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने कैंसर को लेकर की खुलकर बात, बताया- बीमारी के दौरान रणबीर कपूर ने कैसे थामा पिता का हाथ

ऋषि कपूर ने कैंसर को लेकर की खुलकर बात, बताया- बीमारी के दौरान रणबीर कपूर ने कैसे थामा पिता का हाथ

 Published : Jul 24, 2019 06:57 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 06:57 am IST

ऋषि कपूर ने अपने कैंसर से ग्रसित होने के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही बताया कैसे बेटे रणबीर कपूर उनकी ढाल बने खड़े रहे।

Rishi kapoor with wife and son- India TV Hindi
Rishi kapoor with wife and son Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) को कैंसर का इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए काफी महीने से ज्यादा हो गए हैं। वह बीते साल सितंबर में न्यूयॉर्क गए थे। कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने अपने कैंसर मुक्त होने की खबर दी थी। साथ ही बताया था वह जल्द ही इंडिया लौटने वाले हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद वह भारत लौट आएंगे। ऋषि कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कैसे रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) उनकी ढाल बने खड़े रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने इंडिया वापिस आने की खुशी जाहिर की।  इसके साथ ही उन्होंने बताया ऋषि कपूर के कैंसर से ग्रसित होने के बारे में पता चलने पर रणबीर कपूर का कैसा रिएक्शन था। 

ऋषि कपूर ने कहा- मैं उस समय दिल्ली में शूटिंग कर रहा था। रणबीर के पास उस समय रिएक्ट करने का समय नहीं था। मेरी शूटिंग का अभी छठा दिन ही था। तब रणबीरर घर के किसी करीबी इंसान के साथ दिल्ली आए। रणबीर ने मेरे प्रोड्यूसर से बात की और उन्हें परेशानी बताई। शाम तक वह मुझे मुंबई ले गए और जल्द ही न्यूयॉर्क। मेरे पास रिएक्टर करने या कुछ पूछने का समय नहीं था। मेरे बेटे ने मुझसे एयरक्राफ्ट में जिद की और मुझे ले गया।

रिपोर्टस के मुताबिक ऋषि कपूर अपने जन्मदिन से पहले भारत लौट आएंगे। हाल ही में ऋषि कपूर की फिल्म रिलीज हुई है। अब वह जल्द ही जूही चावला के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।

Also Read:

राहुल बोस ने होटल में ऑर्डर किए सिर्फ 2 केले, लेकिन बिल देख उड़ गए होश

स्टेच्यू गाय दिखी तो इस तरह दूध निकालने लगे तैमूर अली खान और इनाया, देखें मजेदार तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन