1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेच्यू गाय दिखी तो इस तरह दूध निकालने लगे तैमूर अली खान और इनाया, देखें मजेदार तस्वीरें

स्टेच्यू गाय दिखी तो इस तरह दूध निकालने लगे तैमूर अली खान और इनाया, देखें मजेदार तस्वीरें

 Published : Jul 23, 2019 09:13 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 09:15 pm IST

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने सहजादे तैमूर के साथ लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रहे है। इसके अलावा सोहा अली खान, कृणालव खेमू और बेटी इनाया भी मौजूद है।

Taimur and inaaya- India TV Hindi
Taimur and inaaya

तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक माने जाते है। उनकी तस्वीरें और वीडियो समय-समय में वायरल होती रहती है। इन दिनों  करीना कपूर और सैफ अली खान अपने सहजादे तैमूर के साथ लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रहे है। इसके अलावा सोहा अली खान, कृणालव खेमू और बेटी इनाया भी मौजूद है। इन दिनों तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ फार्म में खूब मस्ती कर रहे है। जहां एक ओर वह मवेशियों को चारा खिला रहे है वहीं गाय के स्टैचू देखकर कुछ और ही काम करने लगे।

सोहा अली खान ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सभी फार्महाउस में दिखाई दे रहे हैं। तैमूर अली खान अपनी मां करीना की गोद में हैं और इनाया खेमू भी मां सोहा अली खान की गोद में दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर वाकई काफी क्यूट है।

वहीं तैमूर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह गाय के स्टैचू देखकर उसे दुहने लगे।

वहीं उनके नक्शे कदम में बहन इनाया भी चल दी। और वह भी स्टैचू वाली गाय को दुहने लगी।

वहीं एक तस्वीर में फार्महाउस में दोनों ही एक घोड़े के बच्चे के पास खड़े है। वह उसे देखते नजर आ रहे हैं। तैमूर पिलर पकड़कर लटकते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इनाया उनके बराबर में चुपचाप खड़ी दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस करीना कपूर लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)' की शूटिंग कर रही हैं और सैफ भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने लंदन पहुंचे हैं। करीना कपूर और इरफान खान (Irfan Khan) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' अगले साल 2020 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन