1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘एनिमल फार्म’ पर मजाक उड़ाने वालों को शिल्पा शेट्टी ने दिया करारा जवाब

‘एनिमल फार्म’ पर मजाक उड़ाने वालों को शिल्पा शेट्टी ने दिया करारा जवाब

शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर मजाक का कारण बनी हुई हैं। दरअसल शिल्पा ने ट्विटर पर जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास ‘एनिमल फार्म’ के बारे में गलत जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही ट्विटर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का मजाक उड़ाया जाने लगा।

shilpa shetty- India TV Hindi
shilpa shetty

मुंबई: बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर मजाक का कारण बनी हुई हैं। दरअसल शिल्पा ने ट्विटर पर जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास ‘एनिमल फार्म’ के बारे में गलत जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही ट्विटर पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का मजाक उड़ाया जाने लगा। लेकिन अब शिल्पा ने अपना मजाक बनाए जाने वालों को करारा जवाब दिया।

इसे भी पढ़े:

शिल्पा को लगा था कि यह पुस्तक पशुओं के कल्याण से संबंधित है और बच्चों को इससे मदद मिल सकती है। इस विषय पर लोगों द्वारा मजाक उड़ाए जाने के बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं। फोटो के साथ ही शिल्पा ने लिखा, “मेरी मां अक्सर कहती है कि जब आप एक बड़ी शख्सियत हैं तो कभी शिकायत मत करिए और कभी स्पष्टीकरण मत दीजिए।“

शिल्पा ने साथ ही कहा कि गलतफहमी पैदा हो गई। हालांकि वह ‘एनिमल फार्म’ की प्रशंसा करती हैं लेकिन उन्होंने कभी यह किताब नहीं पढ़ी। उन्होंने साथ ही कहा, “...इसलिए बच्चों को यह पढ़ने की सलाह देने का सवाल ही नहीं उठता। निश्चित तौर पर कुछ गलतफहमी हुई है। मैं उसमें नहीं जाना चाहती। यह भी खत्म हो जाएगा।“

गौरतलब है कि काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2017-2018 से जूनियर और माध्यमिक स्कूल के छात्रों के अंग्रेजी के पाठ्यक्रम में ‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला को शामिल करने का निर्णय किया है।

एक अखबार ने इस विषय पर शिल्पा का विचार जानना चाहा था। इसके जवाब में शिल्पा ने कहा था कि ‘लार्ड ऑफ रिंग्स’ और ‘हैरी पॉटर’ को पाठ्यक्रम में शामिल करने का कदम बहुत अच्छा है। उन्होंने साथ ही एनिमल फार्म की यह कहते हुए सिफारिश की थी कि यह बच्चों को पशुओं से प्रेम करना सिखाएगा।

Latest Bollywood News