1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैं हूं ना' के सीक्वल पर बोलीं फराह खान

'मैं हूं ना' के सीक्वल पर बोलीं फराह खान

 Published : Nov 28, 2016 03:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 03:44 pm IST

शाहरुख खान और सुष्मिता सेन जैसे सितारों के अभिनय से सजी फराह खान के निर्देशन में बनी 2004 में आई फिल्म ‘मै हूं ना’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। पिछले कुछ वक्त से खबर आ रही है कि अब फराह इसका सीक्वल बनाने जा रही है। लेकिन...

farah- India TV Hindi
farah

मुंबई: शाहरुख खान और सुष्मिता सेन जैसे सितारों के अभिनय से सजी फराह खान के निर्देशन में बनी 2004 में आई फिल्म ‘मै हूं ना’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। पिछले कुछ वक्त से खबर आ रही है कि अब फराह इसका सीक्वल बनाने जा रही है। लेकिन इसे लेकर फराह का कहना है कि वह एक पटकथा पर काम कर रही हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वह अभी 'मैं हूं ना' का सीक्वल नहीं बना रहीं।

इसे भी पढ़े:-

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'मैं हूं ना' का सीक्वल बना रही हैं, फराह ने कहा, "हां, मैं एक पटकथा पर काम कर रही हूं, लेकिन मैं 'मैं हूं ना' का सीक्वल नहीं बना रहीं। मैंने उसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई बार हम किसी बात पर कोई चर्चा या मजाक करते हैं और मीडिया में उसकी चर्चा होने लगती है।"

फराह ने कहा, "लेकिन इस पर कुछ भी ठोस नहीं हो रहा। फिलहाल एक पटकथा पर काम चल रहा है। कहानी बिल्कुल अलग है और उसमें कोई बड़ा अभिनेता नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर मैं 'मैं हूं ना' का सीक्वल बनाती हूं तो उसकी कहानी अच्छी होनी चाहिए। लोगों को उस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।"

फराह अपने तीनों बच्चों के साथ पालतू पशुओं को गोद लेने के लिए 'वर्ल्ड फॉर ऑल' द्वारा यहां आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 'एडोप्टेथॉन' के मौके पर उपस्थित थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन