1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी चैन के डांस को लेकर फराह खान ने कही ये बात

जैकी चैन के डांस को लेकर फराह खान ने कही ये बात

 Published : Nov 24, 2016 05:03 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 05:03 pm IST

जैकी चैन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी चीनी-भारतीय फिल्म 'कूंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बॉलीवुड कोरयोग्राफर फराह खान से डांस सीखा है।

farah- India TV Hindi
farah

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी चीनी-भारतीय फिल्म 'कूंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बॉलीवुड कोरयोग्राफर फराह खान से डांस सीखा है। जैकी के डांस को लेकर फराह का कहना है कि अभिनेता जैकी चैन एक बेहतरीन डांसर हैं। फराह ने कहा, "वह एक शानदार डांसर हैं। वह बॉलीवुड के मूव को बेहद जल्द सीख लेते हैं और उसमें आनंद लेते हैं।"

इसे भी पढ़े:-

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड की किसी फिल्म में उन्होंने काम करने की इच्छा जताई है, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि हम उनकी कीमत अदा कर पाएंगे या नहीं। उनकी कीमत बेहद ज्यादा है। फिल्म का सारा बजट उन्हीं की फीस अदा करने में चला जाएगा।"

फराह 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू इयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। तो क्या फराह अपनी फिल्म में जैकी चैन को निर्देशित करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा लगेगा। उनके साथ काम करके मजा आएगा।"

चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान तीन फिल्मों के निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसका पहला हिस्सा 'कूंग फू योगा' है। इस फिल्म में जैकी चैन के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और दिशा पटानी भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन