1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब बीजिंग में जैकी चैन को अपनी धुन पर नचा रही हैं फराह खान

अब बीजिंग में जैकी चैन को अपनी धुन पर नचा रही हैं फराह खान

 Published : Apr 16, 2016 06:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 06:51 pm IST

जैकी चैन की फिल्म के लिए इन दिनों एक गाना फिल्माया जा रहा है जिसके लिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान उन्हें डांस सिखा रही हैं।

chan- India TV Hindi
chan

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन इन दिनों अपनी आगामि फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। फिल्म के लिए इन दिनों एक गाना फिल्माया जा रहा है जिसके लिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान जैकी चैन को डांस सिखा रही हैं। यह गाना अलग-अलग जगहों पर शूट किया जा रहा है। फराह इस गाने के लिए पहले भी जैकी चैन को डांस सिखा चुकी हैं अब एक बार फिर से वह हॉलीवुड एक्शन अभिनेता जैकी चैन को अपनी धुन पर नचाने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़े:- आखिर टाइगर श्रॉफ की किस बात ने जैकी चैन को कर दिया बेचैन?

'हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशक ने हाल ही में भारत-चीनी प्रोडक्शन 'कुंग फू योगा' के एक विशेष बॉलीवुड गाने के कुछ हिस्से की कोरियोग्राफरी जोधपुर में की थी और अब वह इस गाने के बाकी हिस्से की शूटिंग करने के लिए बीजिंग रवाना हो गई हैं। फराह ने ट्वीट किया, यह रोमांचक सफर जारी है...गीता कपूर के साथ बीजिंग रवाना...।

कुंग फू योगा पिछले साल चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान भारत और चीन के बीच साइन की गई तीन फिल्मों के अनुबंध का ही हिस्सा है।

इस फिल्म में फिल्म में जैकी चैन के साथ सोनू और 'मिस्टर X' की अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। स्टेनली टोंग के निर्देशन में बन रही मारधाड़ से भरपूर इस हास्य फिल्म की शूटिंग दुबई, बीजिंग, आइसलैंड और जोधपुर में शूट की गई है। फिल्म के इस साल अक्टूबर में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन