1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद ने जैकी चैन को ऑनरेरी अवॉर्ड पर दी बधाई

सोनू सूद ने जैकी चैन को ऑनरेरी अवॉर्ड पर दी बधाई

 Published : Nov 15, 2016 04:14 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 04:14 pm IST

जैकी चैन को हाल ही में ऑनरेरी अवार्ड से नवाजा गया है। उनके इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी है। सोनू ने रविवार रात का एक पोस्ट के जरिए जैकी को बधाई दी।

jackie- India TV Hindi
jackie

मुंबई: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी चैन को हाल ही में ऑनरेरी अवार्ड से नवाजा गया है। उनके इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई दी है। सोनू ने रविवार रात का एक पोस्ट के जरिए जैकी को बधाई दी। इस पोस्ट में सोनू ने लिखा कि जैकी को शनिवार को आठवें गर्वनर्स अवार्ड्स में इस पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही इस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि जैकी पहले ऐसे चीनी अभिनेता हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें फिल्म जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

इसे भी पढ़े:-

सोनू ने कहा, "उपलब्धियों की शुरुआत इच्छा से होती है। यह हुआ है। तहेदिल से बधाई जैकी।" इस पोस्ट के साथ सोनू ने एक फोटो भी शेयर की। सोनू सूद को जल्द ही जैकी चैन के साथ आगामी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में अभिनय करते हुए देखा जाएगा।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्मों के निर्माण की साझेदारी हुई थी और 'कुंग फू योगा' उनमें से एक है। स्टेनले टोंग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनू और जैकी के अलावा अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन