A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शिवाय' की अदाकारा को मिला था 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम करने का अवसर

'शिवाय' की अदाकारा को मिला था 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम करने का अवसर

अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म ‘शिवाय’ इन दिलो खूब चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ सायेशा सेहगल और एरिका कार भी मुख्य किरदारो में नजर आ रही हैं।

shivaay- India TV Hindi
shivaay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म ‘शिवाय’ इन दिलो खूब चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में उनके साथ सायेशा सेहगल और एरिका कार भी मुख्य किरदारो में नजर आ रही हैं। एरिका कार ‘शिवाय’ से हिन्दी फिल्म जगत में अपने अभिनय की शुरूआत करने जा रही हैं लेकिन पोलैंड की अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था और इसमें उन्हें लगभग काम मिल गया था।

इसे भी पढ़े:- अजय देवगन खुद बनाना चाहते थे 'शिवाय'

फंतासी पर आधारित धारावाहिक के छठे सत्र का समापन इस साल के शुरूआत में हुआ और एरिका का कहना है कि वह सत्र के अंतिम एपिसोड में एक छोटी सी भूमिका निभाना चाहती थी।

erika

एरिका ने एक साक्षात्कार में बताया, “छठे सत्र के अंतिम एपिसोड में मैं उस लड़की की भूमिका निभाना चाहती थी जहां पर आर्य स्टार्क दूसरी महिला का रूप धर लेती है। मैंने ऑडिशन दिया था। कास्टिंग से जुड़े लोगों ने मेरे एजेंट को फोन किया और बताया कि मैंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन उन्होंने बताया कि तुम अमेरिकी हो और इसमें ब्रिटेन का किरदार है। मुझे यह भूमिका लगभग मिल गई थी लेकिन अमेरिकी उच्चारण का प्रभाव अधिक था। हालांकि यह भूमिका मेरे दोस्त को मिला जिससे मैं काफी खुश हुई।“

अभिनेता अजय देवगन ने शिवाय का निर्माण और निर्देशन किया है। यह फिल्म दिवाली पर 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News