मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म टॉयलेट के इस्तेमाल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने खरगौन में एक शौचालय के निर्माण में हाथ बंटाया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार के इस काम की प्रशंसा की है।सोमवार की रात अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा, "केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन के लिए अक्षय कुमार जी प्रशंसा के योग्य। उनका यह योगदान 'स्वच्छ भारत मिशन' के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।"इसे भी पढ़ें:राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला'द कपिल शर्मा शो' पहुंची परिणीति चोपड़ा, कहा नहीं महसूस हुई सुनील ग्रोवर की कमीसुनील ग्रोवर से माफी मांगने के बाद पहली बार ऑनलाइन आए कपिल, पेश की सफाई