सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ने लंबे समय से हेडलाइन्स में जगह बना रही है। फिल्म के बेहतरीन पोस्टर्स और टीजर ने तो दर्शकों का दिल लुभा ही लिया है अब तो बस लोगों को इस फिल्म का इंतजार है। साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। श्रद्धा कपूर इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने अब फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और वो इंडिया लौट आई हैं।
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है- हमने साहो की शूटिंग पूरी कर ली है। यह बहुत अच्छा सफर रहा। श्रद्धा कपूर ने अपने पोस्ट में सभी को शुक्रिया भी कहा है।
श्रद्धा ने साहो के सेट से अपनी तस्वीर भी शेयर की है।
साहो का बजट 250-300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे भी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ होगी।
श्रद्धा कपूर और प्रभास की फिल्म का टीजर एक्शन से भरपूर है और लोगों को खूब पसंद आया।
Also Read:
First Look: अंग्रेजी मीडियम से करीना कपूर खान का पहला लुक आया सामने, पुलिस के रोल में आएंगी नज़र
विक्की कौशल को फिर हुआ प्यार, राधिका आप्टे ने किया कंफर्म
अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर उनके बेटे अरहान खान ने ऐसे किया था रिएक्ट
Latest Bollywood News
Related Video