अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया था। इसके बाद से दोनों इंस्टाग्राम पर लगातार एक-दूसरे के लिए प्यार दिखा रहे हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटे अरहान खान ने अर्जुन संग उनके रिलेशन पर कैसे रिएक्ट किया था।
Related Stories
एचटी ब्रंच को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब उनका रिश्ता टूटा था, तब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो दूसरे रिश्ते में जाना चाहती हैं या नहीं। उन्हें डर था कि कहीं उनका दिल फिर से न टूट जाए, लेकिन वो फिर से प्यार में होने का एहसास भी करना चाहती थीं।
उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने बेटे को इस रिश्ते के बारे में कैसे बताया था? मलाइका ने कहा- ''किसी भी परिस्थिति में ईमानदार रहना ज़रूरी है। अपने करीबियों को ये बताना ज़रूरी होता है कि आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है। उन्हें चीजों को समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की। मुझे खुशी है कि मेरे करीबियों ने मुझे समझा और अब सब खुश हैं।''
अर्जुन और मलाइका की उम्र के अंतर पर सोशल मीडिया पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। इस बारे में मलाइका ने कहा- ''जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो उम्र के अंतर से फर्क नहीं पड़ता। रिश्ते में दो दिमाग और दिलों का कनेक्ट होना ज़रूरी होता है। हम ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ बदलना नहीं चाहते। बड़ी उम्र का लड़का अगर अपने से कम उम्र की लड़की के संग रोमांस करता हो तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अगर लड़की उम्र में बड़ी है तो उसे डेस्परेट और बुड्ढी कहा जाता है।''
Also Read:
दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान, कहा-अल्लाह के रास्ते से भटक गई थी