1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zaira Wasim: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड में मचाया हंगामा, जानिए सोशल मीडिया रिएक्शन

Zaira Wasim: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड में मचाया हंगामा, जानिए सोशल मीडिया रिएक्शन

 Published : Jun 30, 2019 12:17 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 12:54 pm IST

आमिर खान की दंगल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जायरा वसीन ने रविवार की सुबह से सोशल मीडिया से ऐसी खबर दी जिससे जानकर हर तरफ हरकंप मच गया है।

जायरा वसीम- India TV Hindi
जायरा वसीम Image Source :

नई दिल्ली: आमिर खान की दंगल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जायरा वसीन ने रविवार की सुबह से सोशल मीडिया से ऐसी खबर दी जिससे जानकर हर तरफ हरकंप मच गया है। जी हां जायरा वसीम ने रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में जायरा ने साफ-साफ एलान किया है किया वह बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं।

दरअसल जायरा वसीम ने हाल ही में हिंदी सिनेमा जगत को छोड़ने ऐलान किया है। यह जानकारी जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है, जिसमें जायरा का दर्द साफ झलक रहा है कि उनके लिए यह फैसला कितना बड़ा है। जायरा ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद जायरा वसीम आमिर खान के साथ फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में लीड रोल में नजर आईं थी। डेब्यू फिल्म दंगल के लिए नेशनल अवॉर्ड हासिल करने वाली जायरा के बॉलीवुड छोड़ने से बॉलीवुड सितारें सकते में आ गए हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर जायरा के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी हैं।

गौरतलब है कि जायरा वसीम ने जिस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का ऐलान किया, उसमें जायरा ने लिखा है कि 5 साल पहले मैनें बॉलीवुड ज्वाइन करने का फैसला लिया था, उससे मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। पिछले पांच सालों तक मैं अपने आप से जूझती रही हूं। ऐसे में मैं इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ सकती है। यही कारण है कि मैं अब हिंदी सिनेमा जगत से अलविदा कह रही हूं। यह फैसला मैनें बहुत विचार विमर्श करने के बाद लिया है। अब मैं अपने ईमान और अल्लाह के रास्ते को अपनाना चाहती हूं। मैं अल्लाह के मार्गदर्शन से भटक रही थीं। 

आपको बता दें कि जायरा वसीम ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ अपना आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी कि है। ऐसे में जायरा के बॉ़लीवुड से नाता तोड़ने पर अब यह फिल्म उनके फिल्म करियर की आखिरी फिल्म होगी। इसके अलावा जायरा ने काफी समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। तो वहीं जायरा कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहीं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले प्लेन में छेड़छाड़ के मामले को लेकर भी जायरा वसीम काफी चर्चा का विषय बनी रहीं थी। 

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान, कहा-अल्लाह के रास्ते से भटक गई थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन