मुंबई: हाल ही में फिल्म ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ चुकी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अब तक अपनी फिल्मों एक आम लड़की का किरदार ही निभाती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस बार वह अपनी आगामी फिल्म ‘ओके जानू’ में एक अलग ही किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में श्रद्धा ने अपनी फिल्म के लेकर कहा है, वह अपनी आगामी फिल्म ओके जानू में एक अलग किरदार में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़े:- पैरेंट्स से अलग रहने पर श्रद्धा कपूर ने क्या कहा, जानिए
‘ओके जानू’ मणिरत्नम की हिट तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का हिन्दी रीमेक है जिसमें श्रद्धा ‘आशिकी 2’ के अपने सह कलाकार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने कहा, “हमें ‘आशिकी 2’ के लिए बहुत प्यार मिला था और मुझे उम्मीद है कि हमें इस फिल्म के लिए उसी तरह का या उससे ज्यादा प्यार मिले। मैं ‘ओके जानू’ का हिस्सा बनकर खुश हूं क्योंकि मुझे इसकी कहानी बहुत पसंद आई और मुझे लगता है कि मेरा इसमें एक रोचक किरदार है। यह मेरे लिए एक अलग भूमिका है।“
श्रद्धा ने हाल में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म का निर्देशन ‘किल दिल’ के निर्देशक शाद अली करेंगे। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इसकी निर्माता है और फिल्म के इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है। श्रद्धा और आदित्या रॉय कपूर की जोड़ी को फिल्म ‘आशिकी-2’ में काफी सराहा गया था। अब देखना यह है कि इस फिल्म में भी क्या इनकी जोड़ी को उतना ही प्यार हासिल होगा। वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘बागी’ को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हुई है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी शानदार कमाई की है।
Latest Bollywood News