1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पैरेंट्स से अलग रहने पर श्रद्धा कपूर ने क्या कहा, जानिए

पैरेंट्स से अलग रहने पर श्रद्धा कपूर ने क्या कहा, जानिए

 Published : May 06, 2016 08:09 pm IST,  Updated : May 06, 2016 08:09 pm IST

अदाकारा श्रद्धा कपूर के बारे में पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता का घर छोड़कर वहीं नजदीक ही अपना नया घर ले लिया है।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर के बारे में पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता का घर छोड़कर वहीं नजदीक ही अपना नया घर ले लिया है। लेकिन अब श्रद्धा ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए इन्हें अफवाह बताया है। पिछले दिनों आई खबरों में कहा जा रहा था कि वह परिवार के साथ खुश हैं, लेकिन श्रद्धा की स्टाइलिस्ट और डिजाइनर के साथ होने वाली मीटिंग्स के चलते पूरा घर डिस्टर्ब होता है, इसलिए वह नया घर वह रही हैं। लेकिन हाल ही में आई खबरों की मानें तो श्रद्धा ने कहा है कि वह अपने माता-पिता के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। श्रद्धा ने कहा, "मैं कहीं नहीं जा रही। इस तरह की खबरें सही नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ ही रह रही हूं। मैं उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती।"

इसे भी पढ़े:- ‘बागी’ की शानदार कमाई से टाइगर-श्रद्धा उत्साहितI can't imagine living without my parents: Shraddha Kapoor

उन्होंने बताया, "मुझे अपार्टमेंट मिला है, लेकिन यह मेरे लिए ऐसी जगह है, जहां मैं अपने ऐसे समान रख सकती हूं, जो यहां मेरे कमरे में नहीं आते। मैं वहां रहूंगी नहीं। मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।"

वर्तमान में फिल्म 'बागी' की सफलता का आनंद ले रहीं अभिनेत्री ने पहले ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए फिल्म की शूटिंग का समय है। फिल्म 'बागी' रिलीज होने के बाद, मैंने 'ओके जानू' की शूटिंग शुरू कर दी।"

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'बागी' शब्बीर खान द्वारा निर्देशित है, फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी मुख्य किरदार में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन