1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बागी’ की शानदार कमाई से टाइगर-श्रद्धा उत्साहित

‘बागी’ की शानदार कमाई से टाइगर-श्रद्धा उत्साहित

 Published : May 05, 2016 08:21 pm IST,  Updated : May 05, 2016 08:21 pm IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'बागी' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है, जबकि फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

tiger- India TV Hindi
tiger

मुंबई: बीते शुक्रवार को सिनेमघरों में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'बागी' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है, जबकि फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की सफलता को लेकर श्रद्धा और टाइगर दोनों ही काफी खुश हैं। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई की है।

इसे भी पढ़े:- ‘बागी’ ने अपने पहले वीकएंड पर की शानदार कमाई

श्रद्धा कपूर ने कहा कि फिल्म को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से मिली है। श्रद्धा ने कहा, "फिल्म 'बागी' को सबसे अच्छी प्रतिक्रिया सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से मिली है, जहां दर्शकों ने कुछ संवादों पर शोर मचाया और सीटियां बजाईं। यह अच्छा है कि उन्होंने फिल्म का आनंद लिया और लोगों का ताली बजाना, बहुत बड़ी सराहना है।"

उन्होंने कहा, "हम इसका अहसास करने के लिए वास्तव में चंदन (जुहू इलाके का सिनेमाघर) गए। देखकर अच्छा लगा कि दर्शक बहुत खुश थे। हमें अंदर से खबर मिली कि लोग चिल्ला रहे थे और सीटियां बजा रहे थे।"

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और शब्बीर खान द्वारा निर्देशित 'बागी' में अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, 'बागी' ने गुरुवार तक 55.69 करोड़ रुपये का व्यापार किया है।

श्रद्धा और टाइगर पहली बार इस फिल्म में साथ अभिनय करते हुए नजर आए है। इनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी सराहा है। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता सुधीर बाबू में भी बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में वह खलनायक के किरदरा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली ही हिन्दी फिल्म से दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन