1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब इमरान हाशमी संग काम करने को लेकर निराश हो गई थीं श्रुति हासन

...जब इमरान हाशमी संग काम करने को लेकर निराश हो गई थीं श्रुति हासन

श्रुति हासन को हम सभी फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए देख चुके हैं। श्रुति न सिर्फ दश्रिण भारतीय फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं।

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन को हम सभी फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए देख चुके हैं। श्रुति न सिर्फ दश्रिण भारतीय फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। इसके साथ वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। इसे लेकर उनका कहना है कि भले ही लोग उन्हें रॉकस्टार समझते हों, लेकिन वह स्वयं को काफी रोमांटिक लड़की मानती हैं। टेलीविजन चैनल 'जूम' के शो 'दिवाली बीट्स' पर शामिल श्रुति ने कहा, "मैं काफी रोमांटिक हूं। हालांकि, यह चीजों पर निर्भर है। आपको प्रेरणा की जरूरत होती है। मैं बेवकूफ लोगों के साथ रोमांटिक नहीं हो सकती।"

इसे भी पढ़े:-

श्रुति ने कहा, "लोग मुझे देखते हैं और उन्हें मैं रॉकस्टार की तरह लगती हूं। मुझे 'बॉडीगार्ड' फिल्म का 'आई लव यू' गीत बहुत पसंद है।" 'दिल तो बच्चा है जी' में सह-अभिनेता रहे इमरान हाशमी के बारे में श्रुति ने कहा, "वह काफी बेहतरीन कलाकार हैं। हालांकि, पहले उनके साथ काम करने के अवसर के बारे में मैं काफी निराश थी और उनके सामने और भी घबरा गई थी।"

अक्षय कुमार से श्रुति को काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अभिनेता के साथ 'गब्बर इज बैक' में काम का अनुभव काफी बेहतरीन था। वह सच में एक प्रेरणास्त्रोत हैं।

Latest Bollywood News