मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'राज रीबूट' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए। इमरान को हिन्दी सिनेमाजगत का सीरील किसर का कहा जाता है। उनकी एक सीरियल किसर की छवि बने कई साल बीत गए हैं लेकिन इस पर इमरान का कहना है कि अभी भी दर्शक उन्हें इस छवि से अलग नहीं कर पाते हैं। अभिनेता की यह छवि 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से बनी थी।
इसे भी पढ़े:-
- OMG! आलिया के साथ रोमांस नहीं चाहता ये अभिनेता
- डायरेक्टर विक्रम भटट् ने बताया ‘राज रीबूट’ की लीक का सच
उन्होंने कहा, “मैं उस सीरियल किसर की छवि से दूर नहीं भाग रहा हूं लेकिन दर्शक मुझे इससे अलग कर नहीं देख पा रहे हैं। वे इस बात पर विश्वास नहीं कर पाते जब हम कहते हैं कि यह मेरी एक पारिवारिक फिल्म है। यह निश्चित तौर पर एक समस्या है।“ उन्होंने कहा, “सीरियल किसर की छवि बनने के बाद आप विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीज होती है जिसके लिए लोग आपको प्यार करते हैं।“
इमरान का मानना है कि उन्होंने जितनी भी भूमिकाएं निभाई है उसने दर्शकों के दिलों में उनके लिए जगह बनाई है। वह इस तथ्य से अवगत हैं कि उनकी फिल्मों के किसिंग दृश्य के बारे में अधिक बातें की जाती है। बहरहाल, इमरान का यह भी मानना है कि जब उनकी फिल्म में किसिंग दृश्य नहीं होता तब भी लोग बाते करते हैं।