नई दिल्ली: शनिवार को श्वेता बच्चन नंदा और फैशन डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के फैशन लेबल MXS का लॉन्च इवेंट था। इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन सारी लाइमलाइट स्टार किड्स चुरा ले गए। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं और सभी स्टार किड्स के फैशन सेंस की बात कर रहे हैं।
पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे आई थीं। सुहाना ने ब्लू ऑफ शॉन्डर टॉप और वाइट स्कर्ट, अनन्या ने डेनिम स्कर्ट और वाइट टॉप पहना था। अनन्या, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, सुहाना भी जल्द ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं।
Shweta Bachchan Nanda's store launch picture
Shweta Bachchan Nanda's store launch picture