1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Stree Box Office Collection: माउथ पब्लिसिटी और अच्छे रिव्यू का हुआ फायदा, डबल हुई 'स्त्री' की कमाई

Stree Box Office Collection: माउथ पब्लिसिटी और अच्छे रिव्यू का हुआ फायदा, डबल हुई 'स्त्री' की कमाई

 Published : Sep 02, 2018 09:54 am IST,  Updated : Sep 02, 2018 09:59 am IST

Stree Box Office Collection: 'स्त्री' की सफलता से एक बात तो साफ हो गई है कि अब कंटेंट ही किंग है। अगर दर्शकों को अच्छा नहीं मिलेगा तो वो सलमान खान की रेस 3 भी नकार देंगे और अच्छा कंटेंट रहा तो छोटे बजट की फिल्में भी अच्छी कमाई कर ले जाती हैं।

Stree Box Office Collection- India TV Hindi
Stree Box Office Collection Image Source : TWITTER

Stree Box Office Collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' की कमाई दूसरे दिन डबल डिजिट क्रॉस कर गई। फिल्म ने पहले दिन जहां 6.82 करोड़ का कलेक्श किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.87 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 17.69 करोड़ रुपये हो गई है। लो बजट में बनी इस फिल्म को थियेटर से बड़ा रिटर्न मिल सकता है। अब उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

इस फिल्म को देखे दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स दोनों ने ही 'स्त्री' की तारीफ की है, माउथ पब्लिसिटी और अच्छे रिव्यू की वजह से फिल्म का कलेक्शन आज रविवार को भी बढ़ने की उम्मीद है। 

इस फिल्म की सफलता से एक बात तो साफ हो गई है कि अब कंटेंट ही किंग है। अगर दर्शकों को अच्छा नहीं मिलेगा तो वो सलमान खान की रेस 3 भी नकार देंगे और अच्छा कंटेंट रहा तो छोटे बजट की फिल्में भी अच्छी कमाई कर ले जाती हैं। 

Also Read: ( Stree Movie Review: सस्पेंस से भरपूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में शानदार एक्टिंग का दम)

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चन्देरी गांव की है, जहां एक स्त्री का आतंक है। स्त्री एक चुड़ैल है, जो गांव में 4 दिन की पूजा के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है। वह पीछे सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है। लोगों के मन में उसके लिए खूब डर है। डर की वजह से लोगों ने अपने घर के बाहर लिख रखा है- 'ओ स्त्री कल आना'।

फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) चंदेरी के मनीष मल्होत्रा हैं, यानी कि एक ऐसा टेलर जिसके हाथों में जादू है, गांव की हर औरत के कपड़े वो ही सिलता है। पूजा के दौरान उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी लड़की से होती है, उसे उस लड़की का नाम भी नहीं पता लेकिन वो उसके प्यार में पड़ जाता है। उसके दोस्तों बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और दाना (अभिषेक बनर्जी) को लगने लगता है कि उसके दोस्त की गर्लफ्रेंड ही स्त्री है। इस बीच दाना भी गायब हो जाता है, अब सबका शक श्रद्धा कपूर के किरदार पर ही जाता है। कौन है वो स्त्री, क्या वो विक्की की गर्लफ्रेंड ही है या कोई और... अगर कोई और है तो ये लड़की कौन है जो सिर्फ पूजा के दौरान ही गांव में आती है और चली जाती है।

फिल्म को बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिलेब्स ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन