श्वेता बच्चन अपने बच्चों नव्या और अगस्त्य को मिस कर रही हैं। उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
Image Source : INSTAGRAMshweta bachchan, navya naveli and agastya
श्वेता बच्चन अपनी बेटी नव्या नवेली और बेटे अगस्त्य के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार वह अपने दोनों बच्चों को मिस कर रही हैं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक अपने बच्चों के साथ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। नव्या और अगस्त्य दोनों ही पढ़ाई के लिए बाहर गए हुए हैं।
श्वेता बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- स्वीटहार्ट्स तुम्हे याद कर रही हूं। नव्या पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क की फॉर्डम यूनिवर्सिटी गई हुई हैं वहीं अगस्त्य ने मई में लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से मई में ग्रेजुएट हुए हैं।
श्वेता कुछ दिन पहले जापान गई थीं। जहां की कुछ फोटोज उन्होंने नव्या के साथ शेयर की हैं।
कुछ समय पहले श्वेता बच्चन की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अबु जानी और संदीप खोसला की ड्रेस में श्वेता बेहद प्यारी लग रही थीं। श्वेता बच्चन 1997 में निखिल नंदा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।