1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन अर्पिता के गणेश विसर्जन पर सलमान खान ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

बहन अर्पिता के गणेश विसर्जन पर सलमान खान ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 04, 2019 07:31 am IST,  Updated : Sep 04, 2019 07:31 am IST

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे थे। गणेश विसर्जन के दौरान सलमान खान जमकर नाचें। उनकी वीडियो वायरल हो रही है।

Salman khan dance video- India TV Hindi
Salman khan dance video Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा पधारे थे। जहां बॉलीवुड के कई सितारे गणेश भगवान की प्रार्थना करने आए थे। गणेश उत्सव के दूसरे दिन अर्पिता के घर सलमान खान गणेश विसर्जन के लिए गए थे। गणेश विसर्जन में सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, डेज़ी शाह, स्वरा भास्कर जैसे कई सितारे पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान सलमान खान ने जमकर डांस किया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गणेश विसर्जन पर सलमान खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां ढोल-ताशों पर सलमान खान खूब नाचे हैं। सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ भी नाचें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा. किच्चा सुदीप और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान 'किक 2' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

Rishi kapoor Birthday: शादी के दिन नीतू और ऋषि दोनों हो गए थे बेहोश, इंटरव्यू में किया था खुलासा

अदनान सामी के बेटे अजान ने पाकिस्तान के लिए जताया प्यार, भारत में रह रहे पिता के लिए कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन