A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एमटीवी रोडीज राइजिंग' की विनर बनीं हरियाणा की श्वेता मेहता

'एमटीवी रोडीज राइजिंग' की विनर बनीं हरियाणा की श्वेता मेहता

श्वेता मेहता ने लोकप्रिय स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीस राइजिंग' का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसकी घोषणा शनिवार रात को की गई थी। रोडीज का इस सीजन का सफर झांसी से शुरु किया गया था।

roadies- India TV Hindi
roadies

मुंबई: हरियाणा की रहने वाली श्वेता मेहता ने लोकप्रिय स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीस राइजिंग' का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसकी घोषणा शनिवार रात को की गई थी। रोडीज का इस सीजन का सफर झांसी से शुरु किया गया था, इसके बाद ये ग्वालियर, आगरा, अमरोहा और पानीपत से होते हुए कुरुक्षेत्र में खत्म हुआ। विनिंग प्राइज के तौर पर श्वेता को एक रेनॉल्ट डस्टर कार मिली और साथ ही 5 लाख रुपये इनाम में दिए गए। गौरतलब है कि श्वेता रोडीज में इससे पहले भी 3 बार ऑडिशन दे चुकी थीं।

अपनी इस जीत को लेकर श्वेता का कहना है कि, "मैं इससे पहले 'रोडीज' का तीन बार ऑडिशन दे चुकी थी लेकिन शो तक नहीं पहुंच सकी। तीन बार असफल होने के बाद भी मेरा साहस कम नहीं हुआ। मैंने फिर चुनौती ली और दोबारा ऑडिशन दिया। जीतने के इरादे से मैंने यह जीत हासिल की।" ('लिपस्टिक..' को लेकर अनुभव सिन्हा ने बांधे तारीफों के पुल)

उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है। 'रोडीज' एक पंथ शो है और इस शो से जुड़ना और जीतने दुनिया से बाहर का होने जैसा महसूस कराता है। नेहा मैम चाहती थीं कि ये सीजन कोई लड़की जीते और मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें निराश नहीं किया।"

Latest Bollywood News