1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लिपस्टिक..' को लेकर अनुभव सिन्हा ने बांधे तारीफों के पुल

'लिपस्टिक..' को लेकर अनुभव सिन्हा ने बांधे तारीफों के पुल

 Published : Jul 24, 2017 07:02 am IST,  Updated : Jul 24, 2017 07:02 am IST

'लिपस्टिक अंडर माई बुरका' लंबे वक्त तक विवादों में रहने के बाद हाल ही में रिलीज की गई है। जहां एक तरफ फिल्म को समीक्षकों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है, वहीं दूसरी तरफ निर्देशक अनुभव सिन्हा इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

anubhav- India TV Hindi
anubhav

मुंबई: फिल्मकार अलंकारिता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुरका' लंबे वक्त तक विवादों में रहने के बाद हाल ही में रिलीज की गई है। जहां एक तरफ फिल्म को समीक्षकों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है, वहीं दूसरी तरफ निर्देशक अनुभव सिन्हा इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म बॉलीवुड में सफलता का नया अर्थशास्त्र गढ़ेगी। 'लिपस्टिक अंडर माई बुरका' को इस साल के शुरुआती दिनों में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यौन दृश्यों और गालीगलौज वाले शब्दों को लेकर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

सिन्हा ने हाल ही में ट्वीट कर कहा, "लिपस्टिक अंडर माई बुरका जैसी फिल्में सफलता का नया अर्थशास्त्र गढ़ेंगी, जो कि शुक्रवारों के बारे में और पैसे खिलाकर सफलता का जरूरत से ज्यादा प्रचार करने की तरह नहीं होगा।"

कारोबार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक 'लिपस्टिक अंडर माई बुरका' ने दो दिनों में 3.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, आहाना कुमरा और प्लाविता बोरथाकुर जैसे सितारे इसमें मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन