1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता तिवारी की बेटी पलक करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, पढ़िए कौन होगा हीरो?

श्वेता तिवारी की बेटी पलक करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, पढ़िए कौन होगा हीरो?

मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही है। पलक के हीरो कोई और नहीं बल्कि तारे जमीन पर के चाइल्ड एक्टर दर्शील सफारी होंगे।

palak tiwari- India TV Hindi
palak tiwari

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही है। पलक के हीरो कोई और नहीं बल्कि तारे जमीन पर के चाइल्ड एक्टर दर्शील सफारी होंगे।

खबर है कि दर्शील अब बड़े पर्दे पर लीडिंग हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बतौर हीरो यह उनकी पहली फिल्म होगी। खबरों की मुताबिक इस फिल्म का नाम Quickie होगा।

palak tiwari

दर्शील सफारी ने साल 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में स्पेशल चाइल्ड का रोल प्ले कियाथा। उसके बाद ‘जोकोमैन’ जैसी कुछ फिल्मों में दर्शील बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखे। लेकिन अब ये छोटा बच्चा पूरे 21 साल का हो चुका है और बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए तैयार है।

इस फिल्म से अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

हाल ही में श्वेत तिवारी के निधन की अफवाह उड़ी थी। ये खबर साक्षी तंवर के फेक अकाउंट से पोस्ट की गई थी। बाद में श्वेता तिवारी के हसबैंड अभिनव कोहली ने खबर को अफवाह बताया। साक्षी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि किसी ने उनका फेक अकाउंट बनाया था।

Latest Bollywood News