मुंबई: मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही है। पलक के हीरो कोई और नहीं बल्कि तारे जमीन पर के चाइल्ड एक्टर दर्शील सफारी होंगे।खबर है कि दर्शील अब बड़े पर्दे पर लीडिंग हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बतौर हीरो यह उनकी पहली फिल्म होगी। खबरों की मुताबिक इस फिल्म का नाम Quickie होगा।