A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धांत चतुर्वेदी ने उदयपुर में शुरू की 'फोन भूत' की शूटिंग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने उदयपुर में शुरू की 'फोन भूत' की शूटिंग

बीते दिन अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहाँ वह स्पोर्टी लुक में शहर के बाहर उदयपुर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार नज़र आये।

siddhant chaturvedi- India TV Hindi
Image Source : @SIDDHANTCHATURVEDI सिद्धांत चतुर्वेदी

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए उदयपुर रवाना हो गए है जिसमें वह कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ नज़र आएंगे। बीते दिन अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहाँ वह स्पोर्टी लुक में शहर के बाहर उदयपुर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार नज़र आये। 

आदिपुरुष: सैफ अली खान, प्रभास की फिल्म के सेट पर लगी आग, वीडियो वायरल

अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया,"लॉकडाउन में थोड़ी ढील आने के बाद, सिद्धांत 'बंटी और बबली 2' पर काम कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सितंबर से नवंबर तक गोवा में शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। वह दिवाली के त्यौहार पर भी सेट पर मौजूद थे। और अब, दिसंबर से उन्होंने मुंबई में ही फोन भूत की शूटिंग शुरू कर दी है जिसके बाद अब वह फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए उदयपुर रवाना हो गए है।" 

उर्वशी रौतेला ने पूरा किया 'इंस्पेक्टर अविनाश' का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा  

अभिनेता जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है, उन्होंने खूबसूरत झीलों की पृष्ठभूमि के साथ, खुद की पोज़ करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है। अपनी किटी में एक साथ 4 से अधिक फिल्मों की भारी लाइनअप के साथ, सिद्धांत चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, और उनका फुल पैक शेड्यूल इसका प्रमाण है। 

अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म गली बॉय में 'एमसी शेर' की भूमिका में सभी का दिल जीतने के बाद, सिद्धांत हॉरर कॉमेडी फ़िल्म फोन भूत से ले कर से जो शकुन बत्रा की अगली फ़िल्म में नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News