मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बार बार देखो’ के बाद अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। फिलहाल वह जैकलिन फर्नांडिज के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन शूट के दौरान ही वह कि अपनी एक अलग तैयारियों में ही जुट गए है।
इसे भी पढ़े:-
दरअसल सिद्धार्थ न्यूजीलैंड में छुट्टियां मनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि वह व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर छुट्टियों का आनंद लेंगे। अभिनेता ने शूटिंग शेड्यूल के बीच, न्यूजीलैंड जाने का फैसला किया है और वह इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते, क्योंकि यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह वर्ष 2015 में भी वहां जा चुके हैं।
सिद्धार्थ ने कहा, "मैं पिछले साल न्यूजीलैंड गया था और वह अनुभव आज भी मुेरे जहन में है। अविश्वसनीय प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे न्यूजीलैंड का अनुभव इसे पूरी दुनिया से अलग करता है। मैं जल्द ही अद्भुत यात्रा के लिए उत्साहित हूं।"
उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ ने अपनी अंतिम यात्रा के दौरान पारंपरिक माओरी युद्ध नृत्य में भाग लिया था और 1500 फुट की स्काई डाइविंग का भी आनंद लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी अगली यात्रा के लिए कई नई चीजों की योजना बना रहे हैं।
Latest Bollywood News