Simmba box office collection Day 1: रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर 'सिम्बा' ने बॉक्स-ऑफिस पर पहले दिन 20.72 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म में सोनू सूद और आशुतोष राणा भी है। साथ ही इसमें अजय देवगन और अक्षय कुमार का कैमियो भी है।
यह रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह जानकारी शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया-
रणवीर सिंह- ओपनिंग डे बिजनेस...
1. सिम्बा- 20.72 करोड़ रूपये
2. पद्मावत- 19 करोड़ रूपये (गुरुवार)
3. गुंडे- 16.12 करोड़ रूपये
4. गोलियों की रासलीला रामलीला- 16 करोड़ रूपये
5. बाजीराव मस्तानी- 12.80 करोड़ रूपये
भारत का बिजनेस।
उन्होंने एक और ट्वीट किया- सिम्बा ने दिन आगे बढ़ते-बढ़ते गति पकड़ी। मुंबई सर्किट में अच्छा बिजनेस हो रहा है। रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म। दूसरे दिन, पहले दिन से अच्छी कमाई हो रही है। पहले दिन की कमाई- 20.72 करोड़ रूपये। भारत।
रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होती है ये बात तो सभी तो पता होता है लेकिन हर बार उस कॉमेडी और एक्शन में कुछ नयापन भी वही लेकर आते हैं। इस हफ्ते रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई है। फिल्म एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर है। रणवीर फिल्म में एक पुलिस वाले(संग्राम भालेराव) का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सीन करते नजर आ रहे हैं। सिंबा रोहित शेट्टी की मसाला मूवी है। जिसे देखने के लिए आपको कुछ समझने की जरुरत नहीं है। बस आप इसे देखकर खुश हो जाते हैं। फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि लास्ट में रोहित शेट्टी की 2019 में आने वाली फिल्म से पर्दा भी उठाया गया है। उस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म के आखिरी सीन में आपको अक्षय कुमार भी देखने को मिलेंगे।
Also Read:
कटरीना कैफ ने छोड़ी वरुण धवन स्टारर ABCD 3, सलमान खान की 'भारत' है वजह
मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के लॉस एंजेल्स में चल रहा इलाज
Photos: देर रात लंदन की सड़कों पर प्रियंका और निक का रोमांस देखने लायक
Latest Bollywood News