कई दिनों से रेमो डिसूजा की डांस फिल्म ABCD 3 की चर्चा है। इस फिल्म में वरुण धवन और कटरीना कैफ की जोड़ी बनी थी, लेकिन अब दोनों के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। कटरीना ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है और वजह है सलमान खान की 'भारत'।
Related Stories
कटरीना के प्रवक्ता ने इसका कारण भारत के हैक्टिक शेड्यूल को बताया। उन्होंने कहा कि कटरीना हमेशा से प्रोफेशनल रही हैं। ABCD 3 से भारत के डेट क्लैश हो रहे थे।
हिंदुस्तान टाइम्स ने जब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार से बात की तो उन्होंने इस न्यूज को कंफर्म किया और कहा- ''कटरीना ने फिल्म छोड़ दा है। वह मेरी ही फिल्म की शूटिंग सलमान भाई के साथ कर रही हैं, जिसकी शूटिंग थोड़ी आगे बढ़ गई है। डेट क्लैश हो रहे हैं इसलिए हमें यह करना पड़ा, लेकिन हम उन्हें अपनी फिल्म में चाहते हैं।''
वरुण के बारे में उन्होंने कहा- ''हां, वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। हम 22 जनवरी को शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हम जल्द कास्ट की अनाउंसमेंट करेंगे। हमने कटरीना की जगह दो-तीन A लिस्टर एक्ट्रेसेज को शॉर्टलिस्ट किया है।''
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही वरुण और कटरीना साथ में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' में आए थे। लोगों को दोनों की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखने की बहुत एक्साइटमेंट थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
Also Read:
मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के लॉस एंजेल्स में चल रहा इलाज
Bigg Boss 12: किसी और को विनर बनते नहीं देख सकती: सुरभि राणा