रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali khan) की फिल्म सिंबा की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म की कमाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 5 दिन में फिल्म 124 करोड़ कमा चुकी है। रोहित शेट्टी की एक्शन-कॉमेडी से भरपूर फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी। साल की शुरुआत सिंबा के लिए काफी शानदार हुई है। फिल्म ने पांचवे दिन 28 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म के बिजनेस के बारे में फिल्म क्रीटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।
उन्होने बताया फिल्म मुंबई में बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है। पांच दिनों में मुंबई में ही सिंबा ने लगभग 50 करोड़ का बिजनेस किया है।
सिंबा ने पहले दिन 20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़, तीसरे दिन 31.06 करोड़, चौथे दिन 21.24 करोड़ और पांचवे दिन 28.19 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म 124.54 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' लोगों का दिल जीत रही है। यह एक फैमिली फिल्म है जिसकी वजह से 'सिंबा' को न्यू ईयर पर काफी फायदा हुआ है। इसके साथ ही 'सिंबा' रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस वाले संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं।
Simmba Movie Review:
रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) की फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होती है ये बात तो सभी तो पता होता है लेकिन हर बार उस कॉमेडी और एक्शन में कुछ नयापन भी वही लेकर आते हैं। इस हफ्ते रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई है। फिल्म एक्शन, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर है। रणवीर फिल्म में एक पुलिस वाले(संग्राम भालेराव) का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सीन करते नजर आ रहे हैं। सिंबा रोहित शेट्टी की मसाला मूवी है। जिसे देखने के लिए आपको कुछ समझने की जरुरत नहीं है। बस आप इसे देखकर खुश हो जाते हैं। फिल्म में अजय देवगन का कैमियो भी है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि लास्ट में रोहित शेट्टी की 2019 में आने वाली फिल्म से पर्दा भी उठाया गया है। उस फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म के आखिरी सीन में आपको अक्षय कुमार भी देखने को मिलेंगे।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का पहला लुक आया सामने
Latest Bollywood News