A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा के शो में सिंगर कुमार सानू बताया- पिता ने पहली परफार्मेंस के बाद क्यों मारा था थप्पड़

कपिल शर्मा के शो में सिंगर कुमार सानू बताया- पिता ने पहली परफार्मेंस के बाद क्यों मारा था थप्पड़

इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में सिंगर कुमार सानू आने वाले हैं। जहां वह अपनी पहली परफार्मेंस और पिता के थप्पड़ मारने की कहानी सुनाएंगे।

kumar sanu- India TV Hindi
kumar sanu

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में हर हफ्ते नए गेस्ट आते हैं। इस बार उनके शो में सिगंर कुमार सानू (Kumar Sanu) और समीर नजर आने वाले हैं। जहां वह अपनी सिंगर बनने की जर्नी के बारे में कई खुलासे करते नजर आएंगे। शो में कपिल शर्मा ने कुमार सानू से उनके डेब्यू परफार्मेंस के बारे में पूछा। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के उन्हें थप्पड़ मारने की कहानी बताई।

कुमार सानू ने बताया- मेरा डेब्यू परफार्मेंस रेलवे ट्रैक पर हुआ था। जहां मुझे माफिया गैंग और 20,000 लोगों के सामने हिंदी में गाना गाने को कहा गया था। मैंने डरते हुए गाना गाया साथ ही डांस भी किया। मैं लकी था जो उन्हें यह पसंद आया।

कुमार सानू ने बताया- जब उनके पिता को इस परफार्मेंस के बारे में पता लगा था तो उन्होंने उन्हें थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा- मेरे पिता ऑर्थोडॉक्स बैकग्राउंड से थे। जिसकी वजह से उन्होंने मुझे बहुत तेज थप्पड़ मारा और कहा यह गाने का सही तरीका नहीं है।

शो में सिर्फ कुमार सानू ने नहीं बल्कि समीर ने भी अपने से जुड़ी कई कहानियां सुनाईं। आपको बता दें समीर फेमस लिरिसिस्ट हैं। उन्होंने कई हिट गाने लिखे हैं।

Also Read:

बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 के जीतने पर दी बधाई

सलमान खान ने की शर्टलेस फोटो शेयर, वरुण ने बोला- 18 साल के लग रहे हो

Latest Bollywood News