A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर श्रेया घोषाल ने इस अंदाज में पति को दी जन्मदिन की बधाई

सिंगर श्रेया घोषाल ने इस अंदाज में पति को दी जन्मदिन की बधाई

श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने पति शिलादित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

श्रेया घोषाल, shreya ghoshal instagram- India TV Hindi
Image Source : SHREYA GHOSHAL INSTAGRAM श्रेया घोषाल

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने पति शिलादित्य को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गायिका ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारे शिलादित्य। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि जब मैने 2005 में स्कूल रियूनियन में जाने का फैसला लिया, जहां मैं एक हैंडसम, फनी, काइंड, अंडरस्टैंडिंग, केयरिंग, क्रेजी, मैड लड़के से मिली। आप मेरी दुनिया के केंद्र हो।"

Bigg Boss 14: ग्रैंड प्रीमियर से पहले इस अभिनेत्री का आया वीडियो, सलमान खान के साथ स्टेज पर आईं नजर

लव नोट के साथ गायिका ने अभी की और पहले की तस्वीर भी साझा की। श्रेया और शिलादित्य स्कूल फ्रेंड थे और स्कूल रीयूनियन में जब दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सालों की मोहब्बत के बाद सिंगर ने शिलादित्य से शादी कर ली। बंगाली रीतिरिवाजसे दोनों की शादी हुई थी।

Latest Bollywood News