1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: ग्रैंड प्रीमियर से पहले इस अभिनेत्री का आया वीडियो, सलमान खान के साथ स्टेज पर आईं नजर

Bigg Boss 14: ग्रैंड प्रीमियर से पहले इस अभिनेत्री का आया वीडियो, सलमान खान के साथ स्टेज पर आईं नजर

 Published : Oct 03, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 07:58 pm IST

'बिग बॉस 14' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले कलर्स ने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो निक्की तम्बोली का है।

Salman Khan and Nikki Tamboli- India TV Hindi
Salman Khan and Nikki Tamboli Image Source : TWITTER/COLORS TV

'बिग बॉस 14' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले कलर्स ने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो निक्की तम्बोली का है। ये वीडियो ग्रैंड प्रीमियर का है जिसमें निक्की सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती दिख रही हैं। 

इस वीडियो में निक्की अपनी अदाएं दिखाती नजर आईं। सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने से पहले वीडियो में निक्की कर रही हैं कि 'मैं हूं साउथ इंडियन एक्ट्रेस। जितनी बोल्ड मैं बॉलीवुड में फिल्मों में दिखती हूं असल जिंदगी में भी वैसी ही हूं। सारे लड़कों को यही मैसेज है कि मैं आ रही हूं आपके दिलों से खेलने। प्लीज अपने दिल संभालकर रखिएगा।' 

वीडियो में आगे निक्की तम्बोली सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करती दिखाई दीं। सलमान खान निक्की से कह रहे है 'क्या आप सही में ऐसी हो जो हमने वीडियो में देखा' जवाब में निक्की कह रही हैं 'हां। मुझे लड़कों से फ्लर्ट करना नहीं आता लेकिन मैंने सीखा है। मैं सिंगल हूं।'

वीडियो में सलमान खान ने निक्की से कहा कि 'बिग बॉस' के घर में घुसते ही आपको स्ट्रेस का अहसास हो जाएगा। आप उससे डील कैसे करोगी। जवाब में निक्की ने कहा- 'मैं घर में बहुत मस्ती करूंगी और लोगों का खूब मनोरंजन भी करूंगी।' 

इसके अलावा कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस के पीछे काम करने वाले क्रू मेंबर्स को दिखाया गया है। इसके साथ ही साथ शो के होस्ट सलमान खान भी नजर आए। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे घर को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अच्छी तरह से सैनेटाइज किया गया। साथ ही शो में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स को क्वारंटीन भी किया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन