A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान के डेब्यू से एक्साइटेड हैं बुआ सोहा अली खान, कहा- वो बहुत टैलेंटेड हैं

सारा अली खान के डेब्यू से एक्साइटेड हैं बुआ सोहा अली खान, कहा- वो बहुत टैलेंटेड हैं

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 7 दिसंबर को 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। सारा के डेब्यू से उनकी बुआ सोहा अली खान भी बहुत एक्साइटेड हैं।

Soha Ali Khan, Sara Ali Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Soha Ali Khan, Sara Ali Khan

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 7 दिसंबर को 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। सारा के डेब्यू से उनकी बुआ सोहा अली खान भी बहुत एक्साइटेड हैं। सोहा को उम्मीद है कि सारा अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगी।

केदारनात के बाद सारा की दूसरी फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह हैं और इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

सोहा से सारा की दो बड़ी फिल्मों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। मुझे ‘केदारनाथ’ का प्रोमो पसंद आया है और उनका काम भी मुझे अच्छा लगा। मैंने उन्हें ‘कॉफी विद करण’ में भी देखा और वह भी मुझे काफी अच्छा लगा।’’

मंगलवार को एक समारोह के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘वह आत्मविश्वास से भरी, प्रतिभाशाली हैं और उन्हें करियर की शुरुआत करने के लिए सही फिल्म मिली है। फिल्म का प्रोमो शानदार है। मुझे लगता है कि वह अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगी और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हूं।’’

अदाकारा ने कहा कि उन्होंने सारा को कोई सलाह नहीं दी है और उनका मानना है कि वह बेहद ‘‘सक्षम’’ हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Also Read:

15 Years of Kal Ho Naa Ho: शाहरुख खान- प्रीति जिंटा की इस फिल्म के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

शाहरुख नहीं चाहते ‘जीरो’ की रिलीज से पहले सामने आए श्रीदेवी का लुक, दर्शकों को फिल्म में मिलेगा सरप्राइज

तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल, मीडिया को ऐसे रिएक्शन देते आए नजर

Latest Bollywood News