1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल, मीडिया को ऐसे रिएक्शन देते आए नजर

तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल, मीडिया को ऐसे रिएक्शन देते आए नजर

 Published : Nov 28, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 05:49 pm IST

तैमूर अली खान की एक नई वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह मीडिया की बात का रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

taimur ali khan- India TV Hindi
taimur ali khan Image Source : INSTAGRAM

तैमूर अली खान अपने माता-पिता करीना और सैफ से ज्यादा फेमस हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर की फोटोज वायरल होती रहती हैं। जिनकी वजह से तैमूर और ज्यादा पॉपुलर होते जा रहे हैं। तैमूर के कहीं भी बाहर जाने पर उनकी फोटोज जरुर आती हैं। जब मीडिया के लोग तैमूर का नाम पुकारते हैं तो तैमूर उनकी बातों का जवाब अपने अंदाज में देते हैं। ऐसा ही कुछ आज हुआ जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

तैमूर की लेटेस्ट वीडियो में तैमूर अपनी केयर टेकर के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में तैमूर ने नीली शर्ट पहनी हुई है और कार से उतरते ही वह मीडिया को देखकर कुछ बोलने लगते हैं। 

इसी तरह की कई वीडियो तैमूर अली खान की वायरल होती रहती हैं। आपको बता दें दिसंबर में तैमूर 2 दो साल के हो जाएंगे। तैमूर की सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फोटोज पैसों में बिकती हैं। हाल ही में कॉफी विद करन में गए सैफ ने बताया था कि तैमूर की फोटोज तजो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं उनमें एक फोटो की कीमत 1500 रुपए है।

 
हाल ही में बेबी तैमूर टॉय भी मार्केट में मिलने लगा है। जिसे लेने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटिड हैं।  एक टीवी शो में जब सैफ से इस टॉय के बारे में पूछा हो उन्होंने कहा था कि उन्हें भी यह टॉय चाहिए। सारा अली खान जब आपनी आने वाली फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन के लिए सा रे गा मा के सेट पर गई तो उन्हें यह बेबी तैमूर टॉय गिफ्ट में मिला।

Also Read:

शादी से पहले पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखे तस्वीरें 

शाहरुख नहीं चाहते ‘जीरो’ की रिलीज से पहले सामने आए श्रीदेवी का लुक, दर्शकों को फिल्म में मिलेगा सरप्राइज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन