A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी के बचपन का यह सपना होने जा रहा है सच

सोनाक्षी के बचपन का यह सपना होने जा रहा है सच

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोना के बेहतरीन अभिनय से तो हम सभी वाकिफ हैं। इसके अलावा वह एक अच्छी गायिका भी हैं, जिसे हम सुन भी चुके हैं।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोना के बेहतरीन अभिनय से तो हम सभी वाकिफ हैं।  इसके अलावा वह एक अच्छी गायिका भी हैं, जिसे हम सुन भी चुके हैं। हाल ही में खबर आई है कि सोना पहली बार एक लाइव गाने वाली हैं। वह एक कॉलेज में लाइव गाएंगी। सोनाक्षी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं कि उनका सपना हकीकत में बदल रहा है। आगामी फिल्म 'अकीरा' में शीर्षक गीत 'रज रज के' गा चुकीं सोनाक्षी बुधवार को लाइव प्रस्तुति देंगी।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी ने कहा, "बचपन से मेरा सपना था कि किसी दिन मैं लाइव गाऊं और लोग मेरी धुनों पर नाचे। धीरे-धीरे मेरा सपना सच हो रहा है।" अभिनेत्री ने पिछले साल 'इश्कोहलिक' नामक गीत से अपने गायन करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म में गाने के लिए खुद को भाग्यशाली बताया।

सोनाक्षी को उम्मीद है कि वह लाइव प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लेंगी। उन्होंने बताया, "मैंने शूटिंग से कुछ दिन पहले यह गीत सुना और जब हम वीडियो की शूटिंग कर रहे थे तो मैं खुद को गाने से नहीं रोक सकी। इसके बाद मैंने गीत की रिकॉर्डिंग की और अब मैं सचमुच लाइव प्रस्तुति देने जा रही हूं। यह सपना सच हो जाने जैसा है।" उन्होंने कहा, "वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि सभी इसे पसंद करेंगे।"

फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा का एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। सोना को बॉलीवुड में लेडी दबंग कहा जाता है और इस फिल्म में निभाए गए उनके इस किरदार से उनका यह नाम उन पर बिल्कुल सही बैठता है। फिल्म में वह बेहतीन एक्शन सीन करती हुए नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News