1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अकीरा' के निशान के पीछे छिपा हैं एक दर्दनाक अतीत: मुरुगदोस

'अकीरा' के निशान के पीछे छिपा हैं एक दर्दनाक अतीत: मुरुगदोस

 Published : Jun 30, 2016 08:08 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 08:08 pm IST

फिल्मकार ए.आर. मुरुगदोस ने फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर अस्थायी निशान लगाया है। उनका कहना है कि इसकी वजह उनके चरित्र का दर्दनाक अतीत है। फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी की दाहिनी आंख में निशान हैं।

sonakshi sinha- India TV Hindi
sonakshi sinha

मुंबई: फिल्म 'गजनी' में आमिर खान को अलग अंदाज में पेश कर चुके फिल्मकार ए.आर. मुरुगदोस ने फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर अस्थायी निशान लगाया है। उनका कहना है कि इसकी वजह उनके चरित्र का दर्दनाक अतीत है। फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी की दाहिनी आंख के पास एक निशान है।

ये भी पढ़े- ...तो इसलिए सोनाक्षी की ‘अकीरा’ के लिए इतने बेताब हैं अक्षय

इस बारे में मुरुगदोस ने कहा, "सभी के जीवन में हर निशान के पीछे कोई न कोई कहानी होती है। इसी तरह भले ही अकीरा के अतीत का घाव सूख गया है, लेकिन निशान अभी बाकी हैं।"

उन्होंने कहा, "जब उनका चेहरा देखेंगे तो हम उनके दर्दनाक अतीत के बारे में जानना चाहेंगे, इसलिए उनके आंख के पास निशान बनाया गया है।"

बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी मारधाड़ वाले दृश्य करती दिखाई देंगी, यह तमिल फिल्म 'मौना गुरु' की रीमेक है। फिल्म में सोनाक्षी का किरदार जोधपुर की रहने वाली है, जो शिक्षा प्राप्त करने मुंबई आती हैं।

2 सिंतबर को होगी रिलीज

यह फिल्म पहले 23 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली, लेकिन इसे 2 सितंबर को ही रिलीज कर दिया जाएगा। 'अकीरा' मुरुगाडोस के साथ सोनाक्षी की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता-राजनेता पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन