1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दमदार एक्शन के बाद अब पत्रकार बनीं सोनाक्षी सिन्हा

दमदार एक्शन के बाद अब पत्रकार बनीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर चर्चा में हुई हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ‘फोर्स 2’ में अपने शानदार अभिनय और जबरदस्त एक्शन से सराहना बटोर रहीं सोनाक्षी...

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ को लेकर चर्चा में हुई हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ‘फोर्स 2’ में अपने शानदार अभिनय और जबरदस्त एक्शन से सराहना बटोर रहीं सोनाक्षी अब अगली फिल्म ‘नूर’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी इस रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। सोनाक्षी की ‘नूर’ अगले साल 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में वह एक पत्रकार का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:- 

‘नूर’ पाकिस्तानी उपन्यास ‘कराची, यू आर किलिंग मी’ का रूपातंरण है। इसकी लेखिका सबा इम्तियाज़ हैं। यह एक अपराध थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है। सोनाक्षी ने अपनी इस फिल्म की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि, “फिल्म ‘नूर’ 21 अप्रैल 2017 को आ रही है।“सुनहील सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले 7 अप्रैल को रिलीज होना था। लेकिन बाद में कुछ कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दिया गया। और यह फिल्म नूर के संघर्ष और एक अच्छे प्रेमी के तलाश के बारे में है।

सोनाक्षी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ में उनके साथ जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म वह जॉन के साथ बेहतरीन एक्शन सीन्स भी करती हुई नजर आईं।

Latest Bollywood News