1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी के नक्शे कदमों पर चलना चाहती हैं सोनाक्षी

बिग बी के नक्शे कदमों पर चलना चाहती हैं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ को लेकर सुर्खियों में छाई ही हैं। इसके अलावा डांस पर आधारित रियलिटी शो ‘नच बलिए’ जज करने को भी वह चर्चा में बनी हुई हैं। इसके लिए सोनाक्षी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि...

sonakshi- India TV Hindi
sonakshi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ को लेकर सुर्खियों में छाई ही हैं। इसके अलावा डांस पर आधारित रियलिटी शो ‘नच बलिए’ जज करने को भी वह चर्चा में बनी हुई हैं। इसके लिए सोनाक्षी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह भविष्य में क्विज शो या कोई चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो करना पसंद करेंगी। सोनाक्षी ने गायिकी पर आधारित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ की जज के तौर पर 2015 में छोटे पर्दे पर पदार्पण किया था और अब वह डांस पर आधारित रियलिटी शो की जज बनने जा रही हैं।

सोनाक्षी ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) एक शानदार शो है शो में क्विज मास्टर बनना मजेदार रहेगा। मुझे खेल पर आधारित या चुनौतीपूर्ण शो करने से भी गुरेज नहीं है साथ ही मुझे एक्शन और स्टंट करना भी पसंद है।“ इस शो में हमने महानायक अमिताभ बच्चन को होस्ट की कुर्सी संभालते हुए देखा है, लेकिन अब लगता है कि सोनाक्षी उनके नक्शे कदमों पर चलना चाहती हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि वह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और निर्देशक मोहित सूरी के साथ सेलिब्रिटी कपल डांस शो ‘नच बलिये’ के 8वें सीजन की जज बनकर उत्साहित हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 8वें सीजन में दिव्यंका- विवेक दहिया, भारती सिंह- हर्ष लिम्बाशेय, सनाया- मोहित सहगल, प्रीतम- अमनजोत सिंह, दीपिका कक्कड़ -शोएब इब्राहिम, सिद्धार्थ- तृप्ति जाधव, उत्कर्षा नाइक- मनोज वर्मा, सोनम जौहर- अभिगेल पांडे, अश्का गोराडिया- ब्रेंट गोबल और मोनालिसा अंतारा- विक्रांत सिंह की जोडियां थिरकती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News