1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! तो इसलिए वक्त से पहले रिलीज किया गया ‘Baahubali 2’ का ट्रेलर

OMG! तो इसलिए वक्त से पहले रिलीज किया गया ‘Baahubali 2’ का ट्रेलर

 Published : Mar 16, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 07:38 pm IST

एस. एस. राजमौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। कुछ समय से फिल्म का ट्रेलर जारी होने के लिए भी खूब चर्चाएं बनी हुई थी और आखिरकार गुरुवार को यह आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिय

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2

चेन्नई: एस. एस. राजमौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। कुछ समय से फिल्म का ट्रेलर जारी होने के लिए भी खूब चर्चाएं बनी हुई थी और आखिरकार गुरुवार को यह आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि यह रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक कर दिया गया है।

दरअसल 2 मिनट 20 सेकंड के इस ट्रेलर का तेलुगू संस्करण सुबह 9 से 10 के बीच तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 300 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। इसके बाद शाम को 5 बजे यह ऑनलाइन रिलीज होना था। लेकिन इससे पहले ही फिल्म के तमिल संस्करण का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। निर्माताओं के लिए यह चौंका देने वाली बात है। उन्होंने इसके लिए कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

इस ट्रेलर की शुरुआत भी उसी सवाल के साथ की गई है। जो लंबे समय दर्शकों के बीच चर्चाओं में छाया हआ है कि, “कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा?” इस ट्रेलर ने दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। यह 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

फिल्म में में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के सितारों ‘बाहुबली 2’ के लिए पिछली बार से ज्यादा मेहनत की है। यह 28 अप्रैल को सिनेमघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन