A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सोनाक्षी सिन्हा का ये सपना पूरा करेंगे शाहरुख खान?

क्या सोनाक्षी सिन्हा का ये सपना पूरा करेंगे शाहरुख खान?

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स और करण के धर्मा प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनका सपना है कि वह कभी किंग खान के साथ फिल्म में काम करें।

सोनाक्षी ने कहा, "मैं उनके साथ काम करना चाहूंगी! बाकी सुपस्टार के विपरीत वह मुझे अद्भुत और विनम्र व्यक्ति लगते हैं! संभवत: सबसे अधिक शिष्ट हैं।" उन्होंने कहा, "वह 'इत्तेफाक' के निर्माता हैं, इसलिए मैंने उसी क्षमता में उनके साथ काम किया है, लेकिन मैं निश्चित रूप से उनके साथ अभिनय करना चाहती हूं।" बी.आर स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

गौरतलब है कि 'इत्तेफाक' वर्ष 1969 में इसी नाम से बनी यश चोपड़ा की फिल्म का रीमेक है। फिल्म में राजेश खन्ना को मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अब आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई सोनाक्षी की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं। वैसे कुछ वक्त पहले जारी हुए इसके लुक्स के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली थी। (Bigg Boss 11, Episode 32: विकास गुप्ता ने की घर से भागने की कोशिश, शिल्पा शिंदे को मिली चेतावनी)

Latest Bollywood News