वरुण धवन(varun Dhawan) इन दिनों काफी डिमांड में हैं। वरुण की एक के बाद एक फिल्में आने वाली हैं। अब उनकी सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) के साथ नई फिल्म आने वाली है। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा और नादिरा बब्बर पंजाब में मनोरंजन से भरपूर एक फिल्म की शूटिंग करेंगे।
शूटिंग 25 जनवरी से शुरू होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म से शिल्पी दासगुप्ता निर्देशन में आगाज कर रही हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट गौतम मेहरा ने लिखी है। होशियारपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में सोनाक्षी एक खुशमिजाज लड़की की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार से बेहद प्यार करती है।
सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जो हमारी आसपास की दुनिया के बेहद करीब है। यह मजेदार और भावनाओं से भरी हुई है। मैं इस सफर के शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।"
इस फिल्म के लिए निर्माताओं भूषण कुमार और महावीर जैन ने निर्देशक से निर्माता बने मृगदीप सिंह लांबा से हाथ मिलाया है। भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म आपको हंसाएगी, रूलाएगी और आप इसके किरदारों से जुड़ाव महसूस करेंगे। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन ने अभी अपनी फिल्म कलंक की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद वह फिल्म ABCD3 में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी अप्रैल से अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु करेंगी।
(इनपुट-आईएएनएस)
बॉलीवूुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिफ्ट किया स्पेशल हाउस, कीमत जानकर जाएंगे चौंक
Latest Bollywood News