1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोने के लिए सोनाली निकम को नहीं पड़ती इस चीज की जरूरत

रोने के लिए सोनाली निकम को नहीं पड़ती इस चीज की जरूरत

सोनाली निकम इन दिनों टीवी कार्यक्रम 'एक विवाह ऐसा भी' में नजर आ रही हैं। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि अभिनय में रोने के लिए अभिनेत्रियां ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सोनाली का कहना है कि...

sonali- India TV Hindi
sonali

मुंबई: छोटे पर्दे की अदाकारा सोनाली निकम इन दिनों टीवी कार्यक्रम 'एक विवाह ऐसा भी' में नजर आ रही हैं। वैसे तो हम सभी जानते हैं कि अभिनय में रोने के लिए अभिनेत्रियां ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सोनाली का कहना है कि उन्होंने किसी भी दृश्य में रोने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया है। सोनाली ने एक बयान में कहा, "जब भी मैं अभिनय करती हूं, उस चरित्र में पूरी तरह ढल जाती हूं। मैं पूर्ण रूप से उस चरित्र को जीती हूं, जिससे मैं किरदार की भावनाओं को महसूस करती हूं। जब आप किसी किदरार से जुड़ जाते हैं तो अभिनय करना आसान हो जाता है और फिर आपको ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ती।"

'एक विवाह ऐसा भी' के सर्वश्रेष्ठ दृश्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एक दृश्य को याद करते हुए बताया, जब उनके किरदार का बेटा वीर उनके कंगन उन्हें देने आता है।

सोनाली ने कहा, "मैं नहीं जानती क्यों, लेकिन उस दृश्य ने मुझे बहुत ही भावुक बना दिया। यह दृश्य साधारण रूप से मां-बेटे के बीच के रिश्तों के बारे में है। यह बहुत सुंदर और प्रभावशाली दृश्य है।" 'एक विवाह ऐसा भी' एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News