1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes 2017: तो ये है सोनम कपूर की रेड कार्पेट स्ट्रेटजी

Cannes 2017: तो ये है सोनम कपूर की रेड कार्पेट स्ट्रेटजी

सोनम कपूर को उनके अनोखे फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह कीसी भी इवेंट में एक खास ही अंदाज में नजर आती हैं। अब वह 70वें कान्स फिल्म महोत्सव को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक सौंदर्य कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में...

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को उनके अनोखे फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह कीसी भी इवेंट में एक खास ही अंदाज में नजर आती हैं। अब वह 70वें कान्स फिल्म महोत्सव को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक सौंदर्य कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कान्स फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर चलने के लिए जल्द ही रवाना होंगी। उन्होंने बुधवार को अपनी बहन रिया कपूर के साथ अपने फैशन ब्रांड रीसन को लॉन्च किया। सोनम ने इस मौके पर मीडिया को बताया, "इस साल जबकि हम कई दूसरे कामों में व्यस्त थे..इसलिए कान्स फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए ज्यादा तैयारी नहीं की है, आमतौर पर मेरी बहन रिया मुझे स्टाइल करती है और वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बनाने में व्यस्त है। मैं अपनी दो फिल्मों की शूटिंग करने में और हमारे फैशन ब्रांड रीसन का प्रचार करने में व्यस्त थी।"

सोनम ने कहा कि चूंकि यह एक सौंदर्य ब्रांड है और सुंदर दिखने के बारे में है, तो उनका मानना है कि सिर्फ अंदर से खुश होने पर भी सुंदर दिखा जा सकता है और वह बस ऐसा ही कर रही हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा सोनम कपूर लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में 21 और 22 मई को रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरेंगी। जैकी श्रॉफ की बेटी के बिकिनी अवतार ने फिर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पहली बार कान्स में इस सौंदर्य ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने जा रही दीपिका को कोई टिप्स देंगी तो उन्होंने कहा कि वह पहले ही कई इंटरनेशल कार्पेट पर चल चुकी हैं और अनुभवी हैं। अपने फैशन ब्रांड रीसन के बारे में रिया ने बताया कि सभी परिधान न सिर्फ दिखने में सुंदर हैं बल्कि पहनने में भी सहज हैं।

Latest Bollywood News