1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ की बेटी के बिकिनी अवतार ने फिर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

जैकी श्रॉफ की बेटी के बिकिनी अवतार ने फिर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें

 Published : May 17, 2017 04:20 pm IST,  Updated : May 17, 2017 06:52 pm IST

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल कृष्णा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट

krishna- India TV Hindi
krishna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल कृष्णा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं, इनमें वह बिकिनी अवतार में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में कृष्णा बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। बता दें कि इन दिनों वह इंडोनेशिया में छुट्टियां बिता रही हैं। यहीं कुछ खास पलों को कृष्णा ने तस्वीरों में कैद कर लिया है। इनमें वह ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए दिख रही हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब कृष्णा ने इस तरह की अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इससे पहले भी उनका बिकिनी लुक सामने आ चुका है। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह तौलिया लपेटे हुए नजर आ रही थीं। उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा दिया था।

कृष्णा बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। फैंस उनकी तस्वीरें देखकर ही उनके दीवाने हो चुके हैं। वैसे कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्यूमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं। जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। इसे लेकर उनकी मां आयशा श्रॉफ ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। Video: युविका चौधरी को सरेआम प्रपोज करते दिखे प्रिंस नरूला

अगली स्लाइड में देखें कृष्णा श्रॉफ की हॉट तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन