1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: युविका चौधरी को सरेआम प्रपोज करते दिखे प्रिंस नरूला

Video: युविका चौधरी को सरेआम प्रपोज करते दिखे प्रिंस नरूला

 Published : May 17, 2017 02:14 pm IST,  Updated : May 17, 2017 02:14 pm IST

'बिग बॉस 9' के विजेता रहे प्रिंस नरुला शो के दौरान अपनी सह-प्रतिभागी युविका चौधरी के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा में रह चुके हैं। अब एक बार फिर से दोनों को साथ देखा जा रहा है।

prince- India TV Hindi
prince

नई दिल्ली: 'एमटीवी रोडीज एक्स2’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘एमटीवी स्प्लिटस्विला 8’ जैसे रियलिटी शोज के विजेता रह चुके प्रिंस नरुला अब अभिनय के बाद अब सिंगिंग क्षेत्र में भी हाथ आजमा रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने एक सॉन्ग वीडियो 'हैलो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब उनका यह गाना रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में वह 'बिग बॉस' में अपनी सह-प्रतिभागी और खास दोस्त युविका चौधरी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को पीयूष शंकर ने डायरेक्ट किया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें प्रिंस और युविका ने आवाज दी है। दोनों के ही फैंस इनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रिंस ने कुछ वक्त पहले ही इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया था। पोस्ट के साथ उन्होंने इस गाने की रिलीज की भी जानकारी दी थी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन था लिखा, “अंतत: वीडियो के लिए इंतजार खत्म..। हैलो हैलो कहने को तैयार रहें। आपके प्यार और साथ की जरूरत है। गाने की आधिकारिक वीडियो 17 मई को रिलीज होगी। बहुत-बहुत शुक्रिया युविका चौधरी।“ कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ रणबीर कपूर हुए इंटीमेट!

‘बिग बॉस 9’ से अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में आई यह जोड़ी इन दिनों हर जगह साथ नजर आती है । पिछले दिनों दोनों के गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाने की खबरें भी चर्चा में थी। रणविजय सिंह, करण कुंद्रा, सुयेश राय के अलावा रॉडीज के कई पूर्व प्रतियोगियों ने भी प्रिंस और युविका को हेलो हेला के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन