1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. अमरनाथ यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 तीर्थयात्री थे सवार, पुलिस, ITBP, CRPF और सेना ने चलाया बचाव अभियान

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस मकान पर गिरी, 39 तीर्थयात्री थे सवार, पुलिस, ITBP, CRPF और सेना ने चलाया बचाव अभियान

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 28, 2026 08:51 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 09:25 am IST

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस बस में 39 तीर्थयात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ITBP, CRPF और सेना ने बचाव अभियान चलाया और लोगों को बचाया है।

Ganderbal Amarnath Yatra Bus Overturned- India TV Hindi
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी। Image Source : REPORTER

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से मंगलवार को बस हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, गांदरबल के गुंड इलाके में 39 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिनमें से करीब 30 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। बस में सवार तीर्थयात्री अमरनाथ के दर्शन कर के वापस आ रहे हैं। हालांकि, रास्ते में बस खतरनाक रास्ते पर बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि गांदरबल में यह हादसा तब हुआ जब गाड़ी खतरनाक रास्ते पर बेकाबू हो गई और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, ITBP, CRPF, सेना और स्थानीय लोगों ने तेजी से बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और अब सभी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि हादसे में ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपराज्यपाल ने क्या कहा?

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने की घटना को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- "मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी उनका SKIMS में इलाज चल रहा है। मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर जरूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें। मैं भगवान शिव से घायल श्रद्धालुओं के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा?

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत दो जुलाई से हुई थी। ये यात्रा 28 अगस्त तक यानी कुल मिलाकर 57 दिनों तक चलेगी। जानकारी के अनुसार, अब तक 4.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ यात्रा अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल रूट से एक साथ शुरू होती है।

ये भी पढ़ें- भारी बारिश के बावजूद छह दिन के बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा, पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी

6 दिन बाद फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।